बाइक से गिरकर महिला घायल

नुआंव थाना क्षेत्र के सातों एवती गांव का मामला

भभुआ सदर.

नुआंव थाना क्षेत्र के सातों एवती गांव के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गयी़ परिजन उसे इलाज के लिए नुआंव सरकारी अस्पताल लेकर गये़ प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर कर दिया. परिजन उसे सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे. चिकित्सक ने भर्ती कर घायल महिला का इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार, घायल मिला नुआंव थाना क्षेत्र के सातोंएवती निवासी नेता राम की 45 वर्षीया पत्नी पंचरत्ना देवी बतायी जाती है. बताया गया कि पंचरत्ना देवी अपने परिजन के साथ शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर नुआंव बाजार करने के लिए गयी थी. वह शुक्रवार को बाजार करने के बाद अपने गांव सातोएवती अपने परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थीं. गांव के पास ही बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. सदर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >