कैमूर में बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, बचाने पहुंचे पुत्र-पुत्री को भी पीटा

Kaimur News : चैनपुर के बढ़ौना गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kaimur News : थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. महिला को बचाने पहुंचे उसके पुत्र और पुत्री के साथ भी मारपीट की गयी. घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बच्चों के विवाद को लेकर घर पहुंचकर गाली-गलौज का आरोप

बढ़ौना गांव निवासी अरविंद राम की पत्नी गिरिजा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपने घर पर थी. इसी दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर गांव के रामाश्रय राम, उनकी पत्नी दीपावली देवी, पुत्र सुनील कुमार और अनिल कुमार उसके घर पहुंचे. आरोप है कि सभी लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

Also Read : किराए के मकान में प्रेमिका संग रह रहा था पति, पत्नी पहुंची तो 'कामवाली' बनकर बचने लगी युवती

मां को बचाने पहुंचे पुत्र-पुत्री से भी मारपीट

गिरिजा देवी ने बताया कि मारपीट होते देख उसकी पुत्री सुनैना कुमारी और पुत्र कृष्ण कुमार उसे बचाने के लिए पहुंचे. आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने दोनों के साथ भी मारपीट की. घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

Also Read : मुजफ्फरपुर में दो थानेदार निलंबित, औराई में लूट को चोरी में दर्ज करने और पारू में लापरवाही का आरोप

आवेदन के आधार पर पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : मुजफ्फरपुर में ट्रांसपोर्टर बनकर ट्रक चालक को बुलाया, फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >