कुड़्डी पंचायत के तीन वार्ड में नल से नहीं मिल रहा जल

प्रखंड में हर घर नल जल योजना की स्थिति काफी खराब हो गयी है. इसके तहत लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.

चांद. प्रखंड में हर घर नल जल योजना की स्थिति काफी खराब हो गयी है. इसके तहत लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. यह स्थिति लगभग सभी पंचायतों में बनी है. प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के वार्ड एक और वार्ड 14 में पानी की टंकी फट गयी है. यह समस्या लगभग एक सप्ताह से है, जबकि वार्ड तीन में महीनों दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इस संबंध में कुडड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश बहादुर सिंह बबलू ने कहा कि वार्ड नंबर एक और 14 में पानी की टंकी फट गयी है और वार्ड नंबर तीन में महीनों दिन से पानी की आपूर्ति बंद है. इसके लिए कई बार ठेकेदार तथा पीएचइडी विभाग को भी सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. * महीनों से दीवाने गांव में पानी की आपूर्ति नहीं लोहदन पंचायत के दीवाने गांव में भी लगभग चार महीने से नल का जल ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण निजी सबमर्सिबल से एक सौ रुपये महीना देकर पर पानी लेने को विवश हैं. इसके लिए कई बार पीएचइडी के जेइ को भी सूचना दी गयी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. इसके चलते पेयजल को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर पीएचइडी विभाग के कांट्रेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन के अंदर इन समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >