पिछले चार वर्ष से व्ययी बाजार की नहीं हो पा रही बंदोबस्ती, विभाग से मांगा मार्गदर्शन

हरेक वर्ष निकाला जाता है टेंडर, पर कोई नहीं लेता है भाग

# हरेक वर्ष निकाला जाता है टेंडर, पर कोई नहीं लेता है भाग # 2022 में आखिरी बार 19 लाख 48700 रुपये में हुई थी बंदोबस्ती बंदोबस्ती नहीं होने से विभाग को लाखों के राजस्व की हो रही क्षति प्रभात खास मोहनिया शहर. पिछले चार वर्ष से नगर पंचायत के अधीन व्ययी बाजार की बंदोबस्ती नहीं हो रही है, जिसके कारण विभाग को लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है. ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में भी टेंडर निकाला गया था, लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा टेंडर नहीं डाला गया. इसके कारण इस बार भी बंदोबस्ती नहीं हो सकी. इसको लेकर नगर पंचायत द्वारा विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है. सबसे अहम बात है कि 2022 से ही व्ययी बाजार की बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है, जिसमे हरेक वर्ष एक से दो बार टेंडर निकाला जाता है, लेकिन कोई भी इच्छुक व्यक्ति इसमें शामिल नहीं होते है. इससे बंदोबस्ती नहीं हो पाती है, जिसके कारण मजबूरन नगर पंचायत द्वारा विभागीय वसूली करायी जाती है. जबकि, इस बार तो डड़वा स्टैंड की भी बंदोबस्ती नहीं हुई, जिसके कारण यहां भी विभागीय वसूली एक अप्रैल से किया जायेगा. गौरतलब है कि नगर पंचायत में स्टैंड व एक व्ययी बाजार का टेंडर हमेशा मार्च में ही होता है, ताकि एक अप्रैल से नये सिरे से वसूली हो सके. लेकिन, व्ययी बाजार में ठेला व वाहनों से वसूली के लिए निर्धारित रेट को देखते हुए पिछले चार साल से किसी द्वारा टेंडर में भाग नहीं लिया जा रहा है. घाटा बता कर #बंदोबस्ती में भाग नहीं लेते लोग मोहनिया शहर के व्ययी बाजार का वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए आखिरी बार 19 लाख 48 हजार 700 में बंदोबस्ती हुई थी. लेकिन इसके बाद से हरेक वर्ष टेंडर निकाला जाता है, लेकिन बंदोबस्ती में घाटा बता कर लोग भाग नहीं लेते है. जबकि, इस बार भी व्ययी बाजार के लिए पिछले बार के 2022 के रेट से पांच प्रतिशत बढ़ा कर रेट रखा गया था, इसके बावजूद टेंडर में किसी ने भाग नहीं लिया. इससे इस वर्ष भी नगर पंचायत को विभागीय वसूली करानी होगी. # क्या कहते हैं इओ इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार ने बताया व्ययी बाजार के लिए हरेक वर्ष टेंडर निकाला जाता है, लेकिन कोई टेंडर में भाग नहीं लेता है. इससे विभागीय वसूली कराया जा रहा है. पिछले चार वर्ष से व्ययी बाजार का टेंडर नहीं हो पा रहा है. इसे लेकर विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है, जिसमे नये सिरे से रेट रिवाइज कर अप्रैल में टेंडर निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >