सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत

नेशनल हाइवे पर चिलबिली पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो गोतनी की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की देर शाम की बतायी गयी है.

भमुआ ग्रामीण. नेशनल हाइवे पर चिलबिली पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो गोतनी की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की देर शाम की बतायी गयी है. हादसे में यूपी के गाजीपुर जिला के गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदाईपुर पथरा गांव निवासी अरुण कुमार उपाध्याय की 61 वर्षीय पत्नी रोहिणी उपाध्याय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अजीत कुमार उपाध्याय की 50 वर्षीय पत्नी माधुरी उपाध्याय सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी थी. उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां वाराणसी में बुधवार की रात में उनकी भी मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया कि गया से पिंडदान कर सभी लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे पर चिलबिली पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी. इधर, मृतक रोहिणी उपाध्याय का भभुआ सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह 9:30 बजे पोस्टमार्टम कराया गया व शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >