आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा व राजद के झंडे लगे दो वाहन जब्त, प्राथमिकी

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजनीतिक प्रचार सामग्री से सजी गाड़ियों के सड़क पर घूमने का सिलसिला जारी है.

मोहनिया शहर. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजनीतिक प्रचार सामग्री से सजी गाड़ियों के सड़क पर घूमने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में सोमवार को मोहनिया में भाजपा और राजद का झंडा लगे दो वाहनों को पुलिस ने जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, पहले मामले में सोमवार को मोहनिया चेकपोस्ट के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार पर राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लगा पाया गया. जांच के क्रम में वाहन चालक से अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके साथ ही दूसरी घटना में चेकपोस्ट पर ही जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया, जिस वाहन पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था. पूछताछ में चालक द्वारा कोई अनुमति पत्र या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद वाहन व चालक दोनों को मोहनिया थाने लाया गया, साथ ही आदर्श आचार संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >