नगर पंचायत की सड़कों पर हर दिन लगता है जाम

सर्विस सड़क के एक ही लेन से आते-जाते हैं वाहन

कुदरा.

नगर पंचायत की सर्विस सड़क पर जाम लगाना आम बात हो गयी है. इससे सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है. सर्विस सड़क के एक ही लेन से दोनों तरफ से वाहनों का आनाजाना जाम का मुख्य कारण बना है. दरअसल फोरलेन सड़क के निर्माण के समय ही सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क निर्माण कंपनी द्वारा फोरलेन सड़क के दोनों किनारे सर्विस सड़क का निर्माण कराया गया है. लेकिन, सड़क के दक्षिणी लेन से ही प्रतिदिन वाहनों का आनाजाना होता है. रास्ता संकीर्ण होने के कारण हमेशा सड़क पर जाम लग जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है अगर एक लेन से वाहनों का आना व दूसरे लेन से वाहनों का जाना सुनिश्चित किया जाता, तो सर्विस सड़क पर लगाने वाले प्रतिदिन की जाम से छुटकारा पाया जा सकता है. उक्त समस्या पर स्थानीय प्रशासन भी गंभीर नहीं दिखती, जिसका नतीजा लोगों को जाम की समस्या के रूप में भुगतना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >