पटेल चौक पर दिनदहाड़े वृद्धा से आभूषण व नकदी छीनकर भागे बदमाश

KAIMUR NEWS.शहर के पटेल चौक पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से कान के सोने का टॉप, गले का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गये.

भभुआ सदर.

शहर के पटेल चौक पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से कान के सोने का टॉप, गले का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गये. पीड़िता थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह की पत्नी रमुना देवी बतायी जाती है. घटना के बाद शिकायत लेकर भभुआ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह बैंक से पांच हजार रुपये निकालकर पैदल अपने घर लौट रही थीं, जैसे ही वह पटेल चौक पहुंचीं, पहले से घात लगाये दो बदमाश उनके पास आये और अचानक गुमराह कर झपट्टा मारकर कान व गले के आभूषण छिन लिया. महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़िता सीधे भभुआ थाने पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >