प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र में दो जगहों पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये, जिनका इलाज मोहनिया अस्पताल में किया गया. घायलों में घेगिया गांव निवासी सुखारी खरवार के पुत्र प्रिंस कुमार, संजय साह की पत्नी पूजा देवी व छोटकी देवकली गांव निवासी स्वर्गीय बिनोद कुमार की पत्नी गीता देवी शामिल हैं. पहली घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के घेघीया गांव के पास हुई, जहां सड़क पार कर रहे प्रिंस कुमार खरवार तथा पूजा देवी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों लोगों को रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी घटना छोटकी देवकली गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने गीता देवी को टक्कर मार दी. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी, जहां उन्हें भी इलाज के बाद स्थित गंभीर देख रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
