बस व ऑटो की टक्कर में महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल

केवा नहर के समीप आमने-सामने की भिड़ंत, ऑटो के उड़े परखचे

केवा नहर के समीप आमने-सामने की भिड़ंत, ऑटो के उड़े परखचे गंभीर रूप से घायल महिला वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी. भभुआ सदर. भभुआ-चैनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर केवा नहर के पास एक यात्री बस व ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस सड़क हादसे में ऑटो के परखचे उड़ गये व उसपर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक महिला की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी व आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. जानकारी के अनुसार, भभुआ से सवारी लेकर एक यात्री बस चैनपुर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से एक ऑटो सवारी लेकर भभुआ आ रहा था. जैसे ही दोनों वाहन केवा नहर के समीप पहुंचे, अचानक दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गये. घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी ऑटो चालक रूपन गोंड, मुड़ी गांव निवासी किशन चौहान व उनकी पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गयी है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमिला देवी की स्थिति गंभीर बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन एंबुलेंस की सहायता से उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर रवाना हो गये. घटना के संबंध में घायल ऑटो चालक रूपन गोंड ने बताया कि बस तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >