कर्णपूरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी

वारदात. लाखों के जेवरात, नकदी रुपये, कपड़े और कागजात ले गये चोर

वारदात. लाखों के जेवरात, नकदी रुपये, कपड़े और कागजात ले गये चोर -घटना के समय कटी थी बिजली, पीड़ितों ने पुलिस को दिया आवेदन फोटो 12 घर के सामने खड़े चोरी की घटना से पिडीत विजय शंकर तिवारी अपना दुखड़ा सुनाते 13 पिडीत राकेश राम 14 पिडीत गृह स्वामी हरिद्वार राम प्रतिनिधि, दुर्गावती. स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपूरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया. चोरों घरों से आभूषण, कपड़े व नकदी रुपये समेत लाखों के सामान व जरूरी कागजातों की चोरी कर ली है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पीड़ितों के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गयी है. इस घटना में पीड़ित गृह स्वामियों ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है. # क्या कहते हैं पीड़ित घटना एक चोरी की घटना से पीड़ित कर्णपुरा (पिपरा) के गृहस्वामी विजय शंकर तिवारी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा कि मेरे घर रात्रि करीब 2:00 बजे चोरों ने हाथ साथ कर दिया. अज्ञात चोर घर की बाहरी छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गये और जमीन के कागजात, बैंक पासबुक, आधार कार्ड समेत अन्य अनिवार्य कागजात तथा 28 हजार रुपये नकदी, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, चांदी का सिक्का समेत अन्य आभूषण एवं गाड़ी के कागजात व बक्से में रखे कपड़े आदि अन्य सामानों की चोरी कर ली है. बताया कि चोरों की घटना से मेरी कमर टूट गयी है. बरसों की मेरी कमाई चोरों ने लूट ली है. साथ ही बताया कि चोरी के समय बिजली कटी हुई थी. # घटना दो # कर्णपुरा गांव निवासी हरिद्वार राम ने पुलिस को चोरी की घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है. कहा है कि लगभग 50 साड़ियां, 12 हजार रुपये नकदी, बच्चों के कपड़े, तीन नथुनी, एक मंगलसूत्र और एक मांग टीका एवं अन्य सामानों सहित जरूरी कागजातों की मंगलवार की रात घर से हो गयी है. पीड़ित ने बताया है कि चोरी के समय बिजली कट गयी थी. चोरों ने सीढ़ी लगाकर मेरे घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है. इस घटना से पूर्व 2010 एवं दूसरी बार 2022 में भी चोरों ने मेरे घर में चोरी की थी. उस समय हमलोग आवेदन नहीं दे पाये थे. इस बार तीसरी बार चोरों ने घर से परिश्रम की कमाई चोरी कर ली है. # घटना नंबर तीन कर्णपुरा गांव के ही राकेश राम ने कहा कि मेरे घर में भी मंगलवार की रात बाहरी दीवार की खिड़की से अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर गये तथा बक्से में रखे चांदी की पायल, कपड़े आदि सामानों की चोरी कर ली. जाते समय खाली पड़े बक्से को घर के निकट ही रेलवे लाइन के पास झाड़ी की तरफ फेंक कर चले गये. जब सुबह नींद खुली, तो इसकी जानकारी हम घर वालों को हुई. पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >