युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित तीन नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के स्टेशन रोड में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित तीन नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपित अमन बारी, पिता छोटन बारी उर्फ अमित बारी, भक्कु उर्फ आमिर अली, पिता गप्पु गद्दी व तेजा अली, पिता गप्पु गद्दी सभी मोहनिया शहर के गद्दी मुहल्ला निवासी शामिल हैं. इस मामले की जानकारी मोहनिया अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी कक्ष में गुरुवार को एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया 21 अक्तूबर को मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शांति प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मोड़ के पास वार्ड 12 निवासी युवक सचीत कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर मोहनिया थाने में आठ नामजद अभियुक्तों व अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. साथ ही बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. छापेमारी दल में सुनील कुमार निर्झर, अंचल निरीक्षक मोहनिया, आलोक कुमार, थानाध्यक्ष मोहनिया व डीआइयू प्रभारी सहित पुलिस बल के अन्य कर्मी शामिल थे. # पांच आरोपित अभी फरार मोहनिया के स्टेशन रोड में मंगलवार की शाम युवक की चाकू से हमला कर की गयी हत्या के मामले में मृतक के पिता के फर्द बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें अमन बारी, आरिफ, अली, कल्लू उर्फ रिजवान अली, टेनी, भक्को उर्फ आमिर अली, तेजा अली व महबूब शामिल हैं. इसमें मुख्य आरोपित सहित तीन लोग को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पांच आरोपित अभी भी फरार हैं. # क्या कहते हैं एसपी इस संबंध में एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया मोहनिया के स्टेशन रोड में युवक की हत्या आपसी विवाद को लेकर की गयी थी, जिसमें आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसको लेकर डीएसपी मोहनिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं. ====प्रेसवार्ता. स्टेशन रोड में आपसी विवाद में युवक की हुई थी हत्या # एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >