चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मेडिकल जांच में उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान चांद थाना क्षेत्र के खनिया गांव निवासी रामचंद्र केवट के पुत्र सत्येंद्र केवट, दरोगा केवट के पुत्र सुभाष केवट तथा सोनहन थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी बैजनाथ राम के पुत्र बिगाऊ राम के रूप में हुई है.

शराब के नशे में हंगामा करने की मिली थी सूचना

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर छापेमारी की और तीनों को मौके से पकड़ लिया.

Also Read : चैनपुर से लापता 17 वर्षीय किशोरी बरामद, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद तीनों की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच के दौरान तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

सुसंगत धाराओं में की जा रही कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध शराब से संबंधित सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ जमीन लेने के विरोध में किसानों की बैठक, 22 सितंबर को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >