टैक्सियों के ठहराव से कुदरा रेलवे स्टेशन के सामने सर्विस सड़क पर लगता है जाम

प्रत्येक दिन घंटों जाम लगने से लोगों को होती है परेशानी

कुदरा.

नगर पंचायत मुख्यालय में रेलवे स्टेशन के सामने सर्विस सड़क पर अवैध टैक्सी स्टैंड बन गये हैं. इससे यहां प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है. इसी रास्ते पुलिस-प्रशासन की टीम भी आती जाती है. फिर भी सड़क जाम की समस्या के समाधान के प्रति उदासीन दिख रही है. लोगों का कहना है कि चेनारी की तरफ आने-जाने वाले ऑटो चालक यहीं पर वाहन घंटों खड़े कर सवारी का इंतजार करते हैं. इसके चलते जाम लगा रहता है. इसी रास्ते से होकर ग्रामीणों को रेलवे स्टेशन, नगर पंचायत कार्यालय, मुख्य बाजार, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, डाकघर, कॉलेज समेत कई प्रतिष्ठानों पर आना-जाना होता है. खासकर स्कूल के समय में सुबह व दोपहर में जाम की स्थिति काफी विकट हो जाती है. वहीं, बड़ी बात यह है कि इसी रास्ते से कुदरा पुलिस, सीओ, इओ, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का काफिला गुजरता है और वे भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं. लेकिन, जाम से निजात के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे नगरवासियों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >