दीवाने गांव के बधार में ट्रांसफाॅर्मर खोलकर सामान की चोरी

प्रखंड अंतर्गत लोहदन पंचायत के दीवाने गांव के बधार से चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर खोलकर उसका सारा सामान चोरी कर ली.

चांद. प्रखंड अंतर्गत लोहदन पंचायत के दीवाने गांव के बधार से चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर खोलकर उसका सारा सामान चोरी कर ली. दिन में जब किसान खेत घूमने गये, तो देखा गया कि ट्रांसफाॅर्मर खुला हुआ है और सारा सामान गायब है. इसी जगह ट्रांसफाॅर्मर से चोरी की यह दूसरी बार घटना सामने आयी है. लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना है. मालूम हो ट्रांसफाॅर्मर दीवाने गांव के दारा सिंह के खेत के पास लगाया गया था. दीवाने गांव के बधार में लगे ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर कुछ दिन पहले ही चोर उसमें से तेल चुरा ले गये थे. लगभग एक माह के अंदर ही दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर उसका तार सहित कई मुख्य सामान चुरा ले गये हैं. यहां लगातार दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर से चोरी की सूचना जैसे ही लोगाें को मिली, काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा चांद थाना को दी गयी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और पूछताछ सहित जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >