Kaimur News : 2028 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1146 ने छोड़ी परीक्षा

सिपाही भर्ती. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

भभुआ नगर. केंद्रीय चयन पर्षद से रविवार को आयोजित दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा में 3174 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. लेकिन, परीक्षा में 2028 अभ्यर्थी शामिल हुए व 1146 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा एक पाली में आयोजित हुई. इधर, सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही काफी सतर्क रहे. पुलिस की नजर न केवल परीक्षा केंद्रों पर रही, बल्कि स्थानीय लॉज, होटल, विवाह भवन सहित कोचिंग संस्थानों व फोटो स्टेट आदि दुकानों तक रही़ पुलिस के जवान व अधिकारी लगातार निगरानी करते दिखे. इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष से प्रत्येक परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष व केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी से मॉनीटरिंग की जा रही थी. परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी. प्रशासन और पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि परीक्षा केंद्र के दूर-दूर तक असामाजिक व्यक्ति नहीं दिखे. शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही. अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज के परिधि में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू किया गया था. साथ ही उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी/पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करते दिखे. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था. परीक्षार्थियों को पेयजल की व्यवस्था उनके आवंटित स्थान पर ही की गयी. वहीं, पूर्वाह्न 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिये गये थे. 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. सभी केंद्रों पर जैमर लगाये गये थे. इसके साथ ही परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटुथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूर्णत: वर्जित था. विशेष बात यह रही कि इस बार के परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री भी लेकर नहीं जाना था और लेखन सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा के शुरू होने से पहले केंद पर ही मुहैया कराये गये. गौरतलब है कि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरण में आयोजित है. इसमें से दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को कदाचारमुक्त संपन्न हो गयी. वहीं, अगले चार चरण की परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जायेगी व चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई को तो पांचवें चरण की परीक्षा 30 जुलाई को और छठवें चरण की परीक्षा तीन अगस्त को भभुआ अनुमंडल के 12 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी. इन परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई परीक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय प्लस टू हाइस्कूल, भभुआ अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय, भभुआ श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाइस्कूल, अखलासपुर डीएवी स्कूल, जदुपुर डीएबी स्कूल, भभुआ चिल्ड्रेन गार्डन स्कूल, भभुआ एसएस गर्ल्स हाइस्कूल, भभुआ शाहिद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ भूपेश गुप्ता कॉलेज, भभुआ पंडित देवनाथ प्लस टू हाइस्कूल, बारे नगर पालिका मध्य विद्यालय, भभुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >