कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने गयी पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के सरपनी गांव में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के सरपनी गांव में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित सरपनी गांव निवासी रामबचन पासवान का पुत्र रामधनी पासवान बताया जाता है. इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि रामधनी पासवान के विरुद्ध पूर्व में मारपीट मामले में प्राथमिक की दर्ज हुई थी. उन्होंने बताया कि वह काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध रविवार को पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी, जहां कुर्की की कार्रवाई के दौरान आरोपी को देखते ही गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >