सरकारी कंबल बेचने जा रहा नाजिर गिरफ्तार

kaimur news. पुलिस ने मंगलवार की शाम सरकारी कंबल बेचने जा रहे दुर्गावती प्रखंड के नाजिर गोलू पांडेय को 17 कंबलों के साथ गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया.

मोहनिया शहर. पुलिस ने मंगलवार की शाम सरकारी कंबल बेचने जा रहे दुर्गावती प्रखंड के नाजिर गोलू पांडेय को 17 कंबलों के साथ गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. इस मामले में दुर्गावती बीडीओ जावेद अख्तर ने मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया है कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे वरीय अधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रखंड कार्यालय दुर्गावती से प्रखंड कार्यालय के नाजिर गोलू कुमार पांडेय बिना अनुमति के कंबल निकालकर ले गये हैं. इसके बाद वरीय पदाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि चोरी किये गये कंबलों को मोहनिया थाना द्वारा बरामद कर लिया गया है. इसके संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करें. वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मोहनिया थाना पहुंचकर प्राप्त सूचना का सत्यापन किया गया, तो पाया गया कि गोलू कुमार पांडेय (नाजिर दुर्गावती प्रखंड) बिना अनुमति के अपने निजी वाहन से 17 कंबल ले जा रहे थे. इसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपित दुर्गावती प्रखंड में कार्यरत नाजिर गोलू कुमार पांडेयी पिता स्वर्गीय राधेश्याम पांडेय ग्राम मचियाव थाना भभुआ का निवासी है.

वरीय अधिकारी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

दुर्गावती प्रखंड कार्यालय के नाजिर गोलू पांडेय 17 कंबलों के साथ गिरफ्तार मामले में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम जैसे ही प्रखंड कार्यालय से सरकारी कंबल अपने निजी वाहन से लेकर नाजिर मोहनिया की तरफ आ रहे थे, तो इसकी जानकारी जिले के वरीय अधिकारी को दी गयी. इसकी सूचना पर वरीय अधिकारी द्वारा मोहनिया थाने को गिरफ्तारी करने का आदेश दिया गया. इसके आलोक में मोहनिया चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान के दौरान दुर्गावती प्रखंड के नाजिर को 17 सरकारी कंबलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या कहते हैं मोहनिया थानाध्यक्ष

इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि दुर्गावती प्रखंड के नाजिर को 17 सरकारी कंबलों के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है. मामले में दुर्गावती बीडीओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >