उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार

प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार जगमगाते दीपों के बीच उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया.

दुर्गावती. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार जगमगाते दीपों के बीच उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया. इलाके के बाजारों से लेकर गांव तक लोगों ने सोमवार को दीपोत्सव का आनंद लिया, तो वहीं बच्चे व युवाओं द्वारा पटाखे फोड़ने, फुलझड़ी जलाने और परिवार के साथ खुशियां मनाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. शाम होते ही लोगों ने घरों तथा मंदिरों में पर झालर, दीप जलाये, तो इस अवसर पर बच्चे बच्चियों ने घरों पर मनभावन विभिन्न तरह की रंगोलियां भी बनाये. पटाखों के शोर के बीच दुधिया व रंग-बिरंगी रोशनी से इलाके का कोना-कोना जगमगा उठा था. इस अवसर पर आस्थावानों ने घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा कर प्रसाद वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >