kaimur News : तीसरा चरण : आज जिले के 12 केंद्रों पर होगी तीसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा, शामिल होंगे 5645 परीक्षार्थी

डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थी पहुंचें परीक्षा केंद्र पर, नहीं तो नहीं मिलेगी इंट्री, जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा भवन में जाने की दी जायेगी अनुमति

भभुआ नगर. जिले में बिहार पुलिस के लिए केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरणों में आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा बीते 16 जुलाई से शुरू हुई. तीन अगस्त तक चलेगी. परीक्षा सभी चरणों में एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी. प्रत्येक चरण में 5645 अभ्यर्थी शामिल होंगे. कुल मिलाकर आयोजित होने वाले छह चरणों की सिपाही भर्ती परीक्षा में 33870 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा़ निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद परीक्षा भवन में अंदर जाने की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जायेगी. इधर, 23 जुलाई को आयोजित होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त, सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला वीक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर फ्रिस्किंग के लिए पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पुरुष व महिला सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य रूप से बॉडी फ्रिस्किंग की जायेगी व किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर कलम, मोबाइल फोन, घड़ी व अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रातः 10:30 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा. सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन सहित फोटोग्राफी भी करायी जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से जैमर लगाये गये हैं. साथ ही किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी कर्मी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने की अनुमति नहीं होगी.

9:30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए रिपोर्टिंग टाइम

प्रत्येक चरण में एकल पाली में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा अपराह्न 12:00 से 2:00 बजे की बीच आयोजित की जायेगी. हालांकि, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पहले 9:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम बनाया गया है, तो वहीं 10:30 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र भवन में प्रवेश कर जाना अनिवार्य होग, नहीं तो इसके बाद फिर अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. वहीं, अब अगले चरण की परीक्षा 27 जुलाई 30 जुलाई एवं 3 अगस्त को आयोजित होगी. सभी परीक्षा केंद्र के 500 गज की अवधि में धारा 163 लागू रहेगा.

सीसीटीवी से परीक्षा की होगी निगरानी:

परीक्षा आरंभ होने के बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र/कक्ष छोड़ने कि अनुमति नहीं मिलेगी. इसके साथ ही प्रवेश पत्र, रोल नंबर व वैध फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, जैमर, ध्वनि विस्तार यंत्र, जनरेटर, बैठने की योजना व प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गयी है. ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण हेतु टीइसी बैग और स्टील बॉक्स की व्यवस्था की गयी है. = डीएम ने अभ्यर्थियों से किया अपील, समय से पहुंचें परीक्षा केंद्र

जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें. सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करें. साथ ही उन्होंने परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे निष्पक्ष, पारदर्शी व सुगठित व्यवस्था के तहत परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंंगे.

इन परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी परीक्षा

सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय

प्लस टू हाइस्कूल, भभुआ

अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय, भभुआ

श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाइस्कूल, अखलासपुर

डीएवी स्कूल, जदुपुर

डीएबी स्कूल, भभुआ

चिल्ड्रेन गार्डन स्कूल, भभुआ

एसएस गर्ल्स हाइस्कूल, भभुआ

शाहिद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ

भूपेश गुप्ता कॉलेज, भभुआ

पंडित देवनाथ प्लस टू हाइस्कूल, बारे

नगर पालिका मध्य विद्यालय, भभुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >