77 गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

19 से 21 सितंबर तक आयोजित होगी राज्यस्तर प्रतियोगिता

भभुआ सदर.

जिले की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडलिस्ट 77 खिलाड़ी 19 सितंबर से आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में भाग लेंगे. दरअसल खेल व शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय मशाल खेल खोज प्रतियोगिता 24-25 को आयोजित की गयी थी. इसमें 77 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए. इन्हें राज्यस्तर पर 19 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित होनेवाली मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. चयनित खिलाड़ी अंडर 14, 16 बालक बालिका खिलाड़ी राज्यस्तर पर आयोजित विभिन्न खेलों में अलग-अलग जिलों में भाग लेंगे. जिनमें एथलेटिक्स अंडर 14, 16 बालक, बालिका पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना, फुटबॉल अंडर 14, 16 पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), साइकलिंग अंडर 14, 16 मरीन ड्राइव पटना, कबड्डी अंडर 14, 16 बालक गया जी, कबड्डी अंडर 14, 16 बालिका भोजपुर (आरा), तो वही वॉलीबाल अंडर 16 बेगूसराय जिले में आयोजित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >