10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, फाइलेरिया से बचाव पर जोर

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समन्वय बैठक आयोजित चैनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार ने की. बैठक का संचालन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने किया. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया. बैठक में शिक्षा विभाग से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जीविका से प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, आइसीडीएस से सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन की टीम से अमलेश व आरती तथा सीएफएआर टीम से अशोक व विश्वंभर ने आगामी 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह अभियान आमजनों को फाइलेरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. इसके तहत निर्धारित तिथि से सभी पात्र लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जायेगा. बैठक में अधिकारियों से स्वयं दवा सेवन कर उदाहरण प्रस्तुत करने व अपने-अपने विभागों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया. साथ ही दवा सेवन को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति न फैले, इसके लिए जन-जागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. बैठक के अंत में बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाकर चैनपुर के लोगों को स्वस्थ व रोगमुक्त बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >