सर्विस रोड पर ऑटो के ठहराव से लगता है जाम

घंटों जाम लगने से लोगों को होती है परेशानी

कुदरा. प्रखंड मुख्यालय में स्टेशन रोड के सर्विस रोड पर आरओबी के पास अनियमित टैक्सी स्टैंड बन गये हैं. इससे यहां प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है. इसी रास्ते से पुलिस प्रशासन की टीम का हमेशा आना-जाना होता है. फिर भी प्रशासन समस्या के समाधान के प्रति उदासीन दिख रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सासाराम व चेनारी की तरफ आने-जाने वाले ऑटो चालक यहीं पर ऑटो खड़ा कर सवारी का इंताजर करते हैं. इसके चलते यहां हमेशा जाम लगा रहता है. इसी रास्ते से होकर ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को रेलवे स्टेशन, नगर पंचायत कार्यालय, मुख्य बाजार, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, डाकघर, कॉलेज, बाजार समेत कई प्रतिष्ठानों पर आते-जाते हैं. स्कूल के समय में सुबह व दोपहर में तो जाम की स्थिति काफी विकट हो जाती है. बड़ी बात हो यह है कि इसी रास्ते कुदरा पुलिस, सीओ, इओ, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का काफिला गुजरता है और वह भी जाम में घंटों फंसे रहते हैं. लेकिन, जाम से निजात के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है, इससे नगरवासियों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >