खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास, छठ व्रतियों में दिखी आस्था

आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा पहला अर्घ

बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी भीड़ आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा पहला अर्घ भभुआ सदर. रविवार से शुरू हुए चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना पूजन किया. इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है. सोमवार को खरना पूजन को लेकर जहां व्रती दिनभर तैयारी में लगी रहीं, वहीं परिजन व सगे-संबंधी घाट को तैयार करने में जुटे रहे. उधर, छठ पूजन की सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में काफी भीड़ उमड़ी. आज मंगलवार को शाम में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ दिया जायेगा. साथ ही बुधवार की सुबह के अर्घ्य के पश्चात व्रती पारण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेंगी. इधर, सोमवार को व्रती महिलाएं सुबह से ही खरना को लेकर तैयारियों में जुट गयी थीं. शुद्धता व साफ-सफाई के साथ दिन भर चावल चुनने के बाद सायंकाल में मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर व दाल वाली रोटी बनाकर व्रती महिलाओं ने खरना कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद परिजनों को भी खरना का प्रसाद खिलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >