पतंग उड़ाने में छत से गिरा किशोर, वाराणसी रेफर

गुरुवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव स्थित एक घर के दो मंजिले छत पर चढ़कर पतंग उड़ाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर नीचे गिर पड़ा.

भभुआ सदर. गुरुवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव स्थित एक घर के दो मंजिले छत पर चढ़कर पतंग उड़ाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर नीचे गिर पड़ा. हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए रामपुर सरकारी अस्पताल लेकर गये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख तत्काल चिकित्सक हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिये. एंबुलेंस की मदद से परिजन उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर लेकर गये हैं. घायल किशोर रामपुर थाना क्षेत्र के राजा के अकोढी गांव निवासी प्रहलाद दीक्षित का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >