मेन पाइप फटने से पियां गांव में एक सप्ताह से ठप नल जल आपूर्ति

महादलित मुहल्ले सहित कई घरों में पेयजल संकट, आंगनबाड़ी केंद्र के पास जलजमाव

महादलित मुहल्ले सहित कई घरों में पेयजल संकट, आंगनबाड़ी केंद्र के पास जलजमाव मानक के अनुरूप नहीं बिछायी गयी थी पाइप लाइन, कनीय अभियंता ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन कुदरा. भभुआ प्रखंड की महुअत पंचायत के पियां गांव में सरकार के सात निश्चय योजना से लगे नलजल का पानी लगभग एक सप्ताह से लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है, जिससे गांव के महादलित मुहल्ले सहित अन्य लोगों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. दरअसल, एक सप्ताह से नलजल का गांव में पानी सप्लाइ का मेन पाइप फट गया है, जिससे महादलित मुहल्ले के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. दूसरी तरफ पाइप फटने के कारण पास में ही संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के पास पानी जमा होने से जलजमाव का रूप ले लिया है, जिससे आंगनबाड़ी के बच्चों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है. विभागीय लापरवाही के कारण गांव में पेयजल को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है. इधर, गर्मी के दस्तक देते ही नलजल योजना से लोगों का भरोसा टूटने लगा है. गौरतलब है कि नलजल योजना के लगने के शुरूआत में ही संवेदक द्वारा नलजल के पाइप को सरकारी मानक के अनुरूप गड्ढे खोदकर नहीं लगाया गया था, सिर्फ मामूली गड्ढे खोदकर मेन पाइप को ढंक दिया गया. सड़क किनारे से जाने वाले पाइप पर वाहनों के दबाव व वजन के कारण पाइप फटकर लीक होने लगता है. वहीं, कुछ ही दिनों में नलजल सप्लाई का पानी बेकार में बहने लगा, जिससे गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि नलजल का मेन पाइप फटने से पियां गांव में पेयजल को लेकर संकट बना है, शीघ्र ही फटे पाइप को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >