एनएच सर्विस रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार, गर्मी में बेहाल हुए लोग फोटो. 20. चांदनी चौक पर लगा जाम से वाहनों की लागी लाइन प्रतिनिधि, मोहनिया शहर शहर के चांदनी चौक पर जाम लगना अब आम समस्या बनती जा रही है. सोमवार को एक बार फिर एनएच की सर्विस सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. भीषण गर्मी में फंसे लोग पसीने से तर-बतर होते दिखे और घंटों तक जाम में फंसे रहने को मजबूर रहे. खासकर बाइक सवार और छोटे वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी.स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदनी चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस की तैनाती भी की गयी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है.
चांदनी चौक पर फिर लगा भीषण जाम, घंटों जूझते रहे राहगीर
KAIMUR NEWS.शहर के चांदनी चौक पर जाम लगना अब आम समस्या बनती जा रही है. सोमवार को एक बार फिर एनएच की सर्विस सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
