भभुआ: SVP कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों का 7 दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू, 800 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

कैमूर के SVP कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए सात दिवसीय 'दीक्षारंभ' छात्र उत्प्रेरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ. 800 से अधिक नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने प्रत्यक्ष व ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा प्राप्त की.

Kaimur News: कैमूर (भभुआ) जिला स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल (SVP) महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को स्नातक सत्र 2026-30 (FYUGP) के प्रथम खंड के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय 'दीक्षारंभ' छात्र उत्प्रेरण (Induction) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के साथ हुआ. मंच का सफल संचालन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष केश्वर प्रसाद भारती एवं इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ. संगीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं को किया प्रेरित

प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका, उच्च शिक्षा व शोध के महत्व और 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

NEP-2020, CBCS और क्रेडिट बैंक की मिली विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सीमा सिंह ने सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं सहसंयोजक डॉ. अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2026 (NEP-2020), चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) प्रणाली, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC ID), स्वयं एवं स्वयंप्रभा पोर्टल, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा पर्यावरण चेतना के विविध पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया.

परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश प्रसाद ने आंतरिक (Internal) व मुख्य परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रणाली समझाई. इसके अलावा एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता ने एनएसएस के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा के अवसरों की जानकारी दी.

800 विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष व ऑनलाइन माध्यम से ली भागदारी

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रियंका मिश्रा ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में नियमित उपस्थिति और कड़े अनुशासन के पालन की शपथ दिलाई. इस दौरान करीब 200 छात्र सभागार में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे, जबकि 600 से अधिक छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़े. कार्यक्रम के अंत में डॉ. नेयाज अहमद सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ.

Also Read: कैमूर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >