सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज ने 228 रनों से विजन को हराया

क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब से हुआ.

=प्लेयर ऑफ द मैच अनुभव का शतकीय प्रहार, विवेक मोहन शतक से चूके भभुआ सदर. कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब से हुआ. इसमें सनराइज क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में विजन क्रिकेट क्लब को 228 रन के विशाल अंतर से हरा दिया. सुबह सनराइज सीसी टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुभव सिंह के शानदार शतक और विवेक मोहन के बेहतरीन अर्धशतक के बदौलत 35 ओवरों में पांच विकेट खोकर 294 रन का विशाल स्कोर बनाया. इसमें अनुभव सिंह ने 103 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाये. वहीं विवेक मोहन ने 60 गेंद में 98 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अजय ने 37 रन बनाये. विजन सीसी की ओर से नौशाद ने शानदार 3 विकेट और अमित व हर्ष ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. सनराइज सीसी के 294 रनों के विशाल रन संख्या के दबाव में विजन की टीम बिखर गयी और मात्र 14.2 ओवर में 66 रन पर सिमट गयी. इसमें सिद्धार्थ 28 और आशिफ ने 17 रन बनाये. सनराइज सीसी की ओर से अभिमन्यु ने शानदार 3 विकेट, दानिश खान व विकास पटेल ने 2-2 और आर्यन ने 1 विकेट प्राप्त किये. अनुभव सिंह को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सह संयोजक एजाज अली ””गोल्डेन”” ने प्रदान किया. इस दौरान सचिव अजय कुमार सिंह, सीनियर सेलेक्टर्स प्रितेश प्रताप सिंह व इनोक रॉय दास, संयोजक संजय कुमार, पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह उपस्थित रहे. आज शनिवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >