सोशल मीडिया पर रखी जायेगी विशेष नजर, फेक न्यूज पर होगी कार्रवाई

= विधानसभा चुनाव की तैयारी की प्रेक्षकों ने की समीक्षा

= सभी अधिकारी अपने कर्तव्य व दायित्वों का गंभीरता से करें निर्वहन = विधानसभा चुनाव की तैयारी की प्रेक्षकों ने की समीक्षा भभुआ नगर. बिहार विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा गुरुवार की शाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षकों ने समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला सहित सभी आरओ, कोषांग नोडल पदाधिकारियों और वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर की गयी. बैठक में प्रेक्षकों ने विधानसभा वार सभी तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता व पूरी जिम्मेदारी से करें. साथ ही प्रेक्षकों ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसे उत्सवी माहौल में फ्री एंड फेयर तरीके से संपन्न कराया जाये, साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखा जाये व फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई की जाये. साथ ही कम मतदान वाले बूथों के आसपास स्वीप एक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले की चुनावी तैयारियों की अद्यतन स्थिति से सभी प्रेक्षकों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 11,74,335 मतदाता हैं, जिनमें 6,21,024 पुरुष, 5,50,291 महिला और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. जबकि, सेवा मतदाता की संख्या 3013 है. कुल 1484 मतदान केंद्र और 928 मतदान भवन बनाये गये हैं, जिन पर सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी हैं. = जिले में पांच बनाये गये प्रभावी समेकित चेकपोस्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि जिले में पांच प्रभावी समेकित चेकपोस्ट स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. उत्पाद, पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी अभियान जारी है. जिलाधिकारी ने बताया कि सभा, जुलूस व प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू है. साथ ही, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेविका, जीविका दीदी, स्कूली बच्चे और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय रूप से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >