रामगढ़. शनिवार की अहले सुबह उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से अखिनी नदी पुल के रास्ते शराब की खेप लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे एक शराब तस्कर को महरथा पुल अखिनी पुलिस पिकेट के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने 36 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया शराब तस्कर मोहनिया बाजार निवासी जैकी माली पिता स्वर्गीय सतेंद्र माली बताया गया है. बताते चलें शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से कुर्रा गांव होते अखिनी नदी पुल के रास्ते दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार डीएल 2 सीएएच से देसी शराब चार पेटी में 180 बोतल, कुल 36 लीटर शराब के साथ तस्कर को उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पकड़े गये आरोपित को मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया.
कार से 36 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अखिनी पुलिस पिकेट के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने 36 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
