राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमिनार व निबंध प्रतियोगिता 28 फरवरी को

KAIMUR NEWS.विज्ञान विषय को अधिक रुचिकर बनाने व विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में डीबीटी स्टार कॉलेज प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है.

डीबीटी स्टार कॉलेज प्रोग्राम के तहत वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो भवानी प्रसाद मंडल होंगे मुख्य अतिथि प्रतिनिधि, भभुआ नगर विज्ञान विषय को अधिक रुचिकर बनाने व विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में डीबीटी स्टार कॉलेज प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत 28 फरवरी को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक दिवसीय सेमिनार व विज्ञान विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा.सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भवानी प्रसाद मंडल, वरिष्ठ प्रोफेसर, भौतिकी विज्ञान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय शामिल होंगे. वे विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान व नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे.निबंध प्रतियोगिता में केवल पंजीकृत विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे. इसके लिए निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. परीक्षा के समय तीन संभावित विषयों में से किसी एक विषय का चयन दिया जायेगा. इनमें वैज्ञानिक नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता व विज्ञान में युवाओं की भूमिका जैसे समसामयिक विषय शामिल हैं.प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे. इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. सभी पंजीकृत व शामिल विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जायेगा. आयोजकों ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 27 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे तक भौतिकी विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >