धनेछा व चिपली के बधार में आग लगने से गेहूं की फसल राख

दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा व चिपली गांव के बधार में गेहूं की फसल में शुक्रवार को आग लग गयी

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा व चिपली गांव के बधार में गेहूं की फसल में शुक्रवार को आग लग गयी. हालांकि, सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया. जानकारी के अनुसार, धनेछा व चिपली गांव के बधार में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग लगने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. साथ ही इसकी जानकारी दुर्गावती पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गयी. सूचना पाकर अग्निशमन दल व दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया. धनेछा गांव के किसान शेषनाथ सिंह ने बताया कि धनेछा गांव के पूर्व व पश्चिम दोनों तरफ बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में गांव के किसानों का करीब 35 से 40 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >