संगठन की मजबूती को लेकर राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न

प्रखंड मुख्यालय अधौरा स्थित एक निजी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी.

अधौरा. प्रखंड मुख्यालय अधौरा स्थित एक निजी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी. इस महत्वपूर्ण बैठक में अधौरा प्रखंड के प्रभारी व वरिष्ठ राजद नेता सुरेश कुमार सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजय उरांव द्वारा की गयी, जिसमें पंचायत स्तर के सभी पंचायत अध्यक्षों व प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों के साथ पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए गंभीर चर्चा की गयी. इसके साथ ही, पटना में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित होने वाले आंबेडकर जयंती समारोह को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी व इसमें अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष कोल्हुआ राजनाथ सिंह, दिघार गोरख यादव, सडकी रंजीत कुमार यादव, सारोदाग अनुज कुमार यादव, निर्मल सिंह यादव, अमरनाथ यादव, रंजय कुमार यादव, शशि कुमार यादव, अवध लाल सिंह उर्फ छनू यादव व विकास यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >