हथियार के बल पर मारपीट कर युवक से बाइक, मोबाइल व नकदी की लूट

कुदरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि अब वे खुलेआम राहगीरों को भी निशाना बनाने लगे हैं.

फोटो 1 अपराधियों के पिटाई से अस्पताल में भर्ती घायल युवक पुसौली. कुदरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि अब वे खुलेआम राहगीरों को भी निशाना बनाने लगे हैं. रविवार की शाम मोहनिया से लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने हथियार के बल पर रोककर बुरी तरह पीटा और उसकी बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिये. इस घटना में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना कुदरा थाना क्षेत्र के अवरैया और अजगरा गांव के बीच की बतायी जा रही है. घायल युवक भदौला गांव निवासी शत्रुधन कुमार बताया जाता है, जो मोहनिया स्थित एक मेडिकल दुकान में नौकरी करता है. रोज की तरह रविवार की शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. जानकारी के अनुसार, जब शत्रुधन एनएच-30 के पसपिपरा नहर के पास से होकर अवरैया-अजगरा मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार करीब पांच हथियारबंद अपराधियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया. अपराधियों ने युवक से शराब लेकर आने की पूछताछ शुरू कर दी और जब उसने इंकार किया, तो हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट की. इस दौरान अपराधियों ने युवक की बाइक, पर्स में रखे लगभग 5,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया है. # विरोध करने पर कट्टे के बट से मार कर किया घायल कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा व अवरैया सड़क पर अपराधियों द्वारा लूट के विरोध करने पर बाइक सवार युवक को अपराधियों ने कट्टा के बट से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को कुदरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार स्वयं घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक से पूरे मामले की जानकारी ली. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में कुदरा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया घायल युवक द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है, जिसमें पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मारपीट व लूट की शिकायत दर्ज की गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. =========# कुदरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज अवरैया-अजगरा पथ पर दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >