डीएवी स्कूल जद्दुपुर में हुई रंगोली प्रतियोगिता

छठ व दीपावली पर्व के अवसर पर डीएवी स्कूल जद्दुपुर में छात्र और छात्राओं के बीच रंगोली तथा हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया.

फोटो 9 रंगों व दीपों से सजी रंगोली बना प्रदर्शित करते विद्यालय के बच्चे भभुआ. छठ व दीपावली पर्व के अवसर पर डीएवी स्कूल जद्दुपुर में छात्र और छात्राओं के बीच रंगोली तथा हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. कार्यक्रम में छठ और दीपावली पर्व पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने अपने रचनात्मक प्रतिभा का प्रयोग करते हुए दीपों से सजे दीपावली के दीप, छठ घाट की छटा और सूर्यदेव के चित्र व लोक परंपरा के विभिन्न रूपों को दर्शाते हुए रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोली बनायी. इसी तरह कार्यक्रम में हस्तकला प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. विद्यालय के निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सृजनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रति उनका रुझान बढ़ाना था. कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार, प्रमोद चौबे, रेखा सिंह, संगम कुमारी, अजित कुमार आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >