हाटा से शराब के नशे में पियक्कड़ गिरफ्तार

शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार

चैनपुर.

पुलिस ने थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में छापेमारी के दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के सिवों गांव का निवासी संजय राम है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि संजय राम शराब पीकर हाटा में ट्रैक्टर चला रहा था. जिसे छापेमारी के दौरान पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में भी उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद गिरफ्तार करते हुये उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >