सूर्या घाट पर महापर्व छठ की तैयारी शुरू

लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ 25 अक्तूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो जायेगा

भभुआ शहर. लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ 25 अक्तूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो जायेगा, जिसको लेकर वार्ड पांच स्थित सूर्या घाट व उससे लगे आसपास के घाट को पूजा करने के योग बनाने में कमेटी के सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं. वहीं, घाट समेत आसपास में लगे कचरा को हटाने व घासों की सफाई भी हो रही है. कमेटी के साथ-साथ नगर पर्षद की ओर से भी सहयोग मिल रहा है इससे घाट व उसके आसपास जाने वाले रास्ते पर साफ सफाई का काम जेसीबी व सफाई कर्मी और कमेटी के लोग जोर-शोर से लगे हैं, ताकि घाट पर पहुंचने वाले व्रतियों को परेशानी ना हो. कमेटी द्वारा घाट के पास व रास्ते में उबड़-खाबड़ जमीन को समतल किया जा रहा है. कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह व उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह ने बताया गया कि घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर बांस और रस्सी से बैरिकेडिंग, लाइट, सजावट, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था करने सहित किसी अनहोनी से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में गोताखोर की भी व्यवस्था की गयी है. यहां हर साल कमेटी द्वारा धार्मिक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन भी होता है, जिसको लेकर घाट पर काफी संख्या में छठ व्रती व उनके परिजन उत्साहित होकर देखने आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >