कुदरा-परसथूआ सड़क पर उभरे गड्ढे

जलनिकासी का व्यवस्था नहीं होने के चलते घरों का पानी गिर रहा सड़क पर, लग रहा जाम

जलनिकासी का व्यवस्था नहीं होने के चलते घरों का पानी गिर रहा सड़क पर, लग रहा जाम कुदरा. प्रखंड के कुदरा-परसथूआ सड़क कई जगहों गड्ढा में तब्दील हो गयी है. सड़क के किनारे जलनिकासी का व्यवस्था नहीं होने के चलते घरों का पानी सड़क पर ही गिरता है. केवढी गांव के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा उभर आया है, जिससे हमेशा वहां हादसे हो रहे हैं. कुदरा आरओबी के बंद हो जाने के चलते सड़क पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गयी है. सड़क पर जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि कुदरा-परसथूआ सड़क फोरलेन सड़क को परसथूआ के पास एनएच 30 से जोड़ती है. जिला व प्रखंड मुख्यालय से राज्य की राजधानी जाने के लिए यह सड़क सबसे उपयुक्त है. इसके चलते अधिकांश छोटे वाहन इसी रास्ते से आते जाते है. दो वर्ष पूर्व से कुदरा आरओबी में रिपेयरिंग के लिए भारी वाहनों पर रोक लगा दी गयी है. इसके लिए प्रशासन द्वारा आरओबी के दोनों तरफ ओवरहेड बैरियर लगाया गया है. इसके चलते लालापुर की तरफ आने जाने वाले सभी बड़े वाहन मोहनिया की तरफ से होकर इसी सड़क से आते-जाते हैं. वाहनों पर अधिक लोड के कारण सड़क कई जगहों पर टूट गयी है. इसी सड़क से सैकड़ों गांव के हजारों ग्रामीणों का प्रतिदिन जिला मुख्यालय या वाराणसी व सासाराम की तरफ आना जाना होता है. सड़क के जर्जर होने से अक्सर जाम लगा रहता है, जिसमे यात्री बसें फंस जाती है और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >