पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

पुलिस लाइन में एसपी के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम

पुलिस लाइन में एसपी के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम भभुआ सदर. भभुआ पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में एसपी हरिमोहन शुक्ल समेत सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. एसपी ने बताया कि यह दिवस हम उन सहकर्मियों व पुलिसकर्मियों का स्मरण करते है और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने एक वर्ष के दौरान देश में अमन चैन, भाईचारा और सामाजिक सहिष्णुता बनाये रखने में अपना बलिदान दिया. पिछले एक साल में देश में कुल 24 और बिहार में आठ पुलिसकर्मियों और जवानों ने कर्तव्यपथ पर अपना बलिदान दिया है. बिहार के शहीद आठ पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक प्रीतम रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन मल्ल, सिपाही मिथलेश कुमार, शेखर कुमार पासवान, अशोक कुमार भगत, रविकांत कुमार और महिला सिपाही कोमल कुमारी शामिल हैं. स्मृति दिवस के संबंध में एसपी ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 भारत की उत्तरी सीमा, लद्दाख के जनहीन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवान अपने नियमित गश्त पर निकले थे. चीनी सेना के साथ संघर्ष में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस बहादुर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी और सात जवानों को कैद कर लिया गया था. इन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को संपूर्ण भारत के पुलिस जन वीरगति को प्राप्त हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस दिन को अपने देश के लिए बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें याद किया जाता है. लोगों को जानकारी दी जाती है कि कैसे पुलिस विभाग अपनी जान जोखिम में डालकर अपने नागरिकों को हर खतरे से बाहर रखते हैं और उनकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की भी चिंता नहीं करते हैं. एसपी ने बताया कि पहली बार वर्ष 1960 में मनाये जाने का फैसला किया गया था, जिसके बाद हर साल शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है और हमारे देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिस वालों की शहादत को याद किया जाता है और उन्हें मान सम्मान दिया जाता है. इस दिन को पुलिस बल के साथ राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल व अर्धसैनिक बल इस दिन को एक साथ मिलकर मनाते हैं. मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र प्रसाद, भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती सहित अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >