पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है तत्पर : थानाध्यक्ष

चांद में छात्रों को सुरक्षा का पाठ, साइबर क्राइम व नशाखोरी से बचाव पर पुलिस का संदेश

चांद में छात्रों को सुरक्षा का पाठ, साइबर क्राइम व नशाखोरी से बचाव पर पुलिस का संदेश चांद. अगर किसी तरह की आपको कोई समस्या हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें. स्कूल आते-जाते समय यदि कोई परेशान करे या अन्य कोई समस्या हो तो उसकी जानकारी जरूर दें. पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है. साइबर क्राइम से बचाव भी जरूरी है और वर्तमान समय में सोशल मीडिया के दुरुपयोग से भी कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिससे बचने की जरूरत है. उक्त बातें थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने प्लस टू गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से पढ़ाई करें ताकि आगे चलकर वे सफल हों और अपना नाम रौशन करें. यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है और इसके लिए अपने परिजनों को भी जागरूक करें. साथ ही अगर परिवार में कोई नशा करता है तो उसे समझाने की जरूरत है, क्योंकि नशे से कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य धनंजय सिंह ने की. सेमिनार में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात नियमों व नशाखोरी के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >