दुर्गावती. गुरुवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में लेखनी दाता के साथ वाणी प्रदाता माने जाने वाले चित्रगुप्त देव की आस्थावानों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना की. खासकर कायस्थ परिवार के लोगों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर श्रद्धा भाव से इनकी पूजा अर्चना की. इस दौरान कागज, कलम, दवात भी पूजन में शामिल किये गये थे. लोगों ने धूप, दीप, रोरी, पीली सरसों, कपूर, केसर, चंदन, अक्षत, मीठा फल, दही, गंगाजल आदि विभिन्न सामग्रियों से पूजन कर मत्था टेका व मन्नतें मांगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
