जब प्रशासन नहीं आया आगे, तो लोगों ने बनायी क्षतिग्रस्त सड़क

आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क को बनाने का जिम्मा स्वयं उठा लिया और क्षतिग्रस्त सड़क को ईंट आदि से बना ठीक कर दिया

भभुआ सदर. भभुआ शहर में नागरिक सुविधा के लिए एक तरफ जहां तारकोल की अच्छी खासी सड़क को पाटकर पीसीसी का बना दिया जा रहा है, तो कहीं लाख गुहार और कहने के बावजूद जरूरी सड़कें नहीं बन रही हैं. मजबूरन लोगों को स्वयं के सहयोग से क्षतिग्रस्त सड़क को बनाया जा रहा है. हाल फिलहाल पटेल कॉलेज से प्रखंड कार्यालय और डीआरसीसी तक जानेवाली सड़क कई जगह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. पटेल कॉलेज की चहारदीवारी से लेकर सुवरन नदी पर बने पुल तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी, तो उक्त सड़क से प्रतिदिन डीएवी और मदर शकुंतला स्कूल आने जानेवाले स्कूली बच्चों और रहनेवाले लोगों ने सड़क बनाने की गुहार नगर पर्षद और प्रशासन से लगायी, लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई. अंततः आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क को बनाने का जिम्मा स्वयं उठा लिया और क्षतिग्रस्त सड़क को ईंट आदि से बना ठीक कर दिया, जिससे अब सड़क चलने लायक हो गयी है. = पटेल कॉलेज से प्रखंड कार्यालय जानेवाली सड़क के जर्जर हो जाने से हो रही थी दिक्कत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >