विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में गूंजा नारा ''टीबी हारेगा, देश जीतेगा''

2027 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य, स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली पदयात्रा

फोटो 9 टीबी रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग 2027 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य, स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली पदयात्रा चांद. विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने की. क्षय रोग से बचाव के लिए बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न कर्मियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सड़क तक ”टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के नारे लगाते हुए एक पदयात्रा भी की गयी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि कुछ गांवों का चयन किया जाये व वहां 40 से 50% लोगों की जांच कर जो पॉजिटिव मिलें, उनके लिए हमें बेहतर प्रयास करना होगा. पॉजिटिव पाये गये मरीजों के लिए निक्षय मित्र का चयन किया जाये जो उनकी मदद कर सकें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर अभियान चलाकर रोगियों के लिए काम करना है. जिनको भी 15 दिन से ज्यादा खांसी-जुकाम हो, साथ ही गर्भवती महिला, धात्री महिला, बीपी, शुगर, एचआइवी एड्स आदि पीड़ित लोगों की जांच की जाये व यदि वे पॉजिटिव पाये जाते हैं, तो उनकी मदद के लिए प्रयास किया जाये. साथ ही बताया कि वर्ष 2027 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का सरकार का लक्ष्य है. बेहतर कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित टीबी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कृष्ण मोहन सिंह (लैब टेक्नीशियन), मिथुन कुमार शाह, मित्रसेन गुप्ता, राहुल जाजोरिया, बृजमोहन व जितेंद्र कुमार साह (कुरियर) को सम्मानित किया गया. मौके पर सीएचओ मनीष मिश्रा, बीसीएम कल्पना कुमारी, आशा फेसिलिटेटर लक्ष्मी देवी, जामवंती देवी सहित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >