मोहनिया में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

स्थानीय शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा व विधि विधान के साथ की गयी.

शहर व ग्रामीण इलाकों में शिक्षण संस्थानों में स्थापित की गयी प्रतिमाएं पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय रहा माहौल मोहनिया शहर. स्थानीय शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा व विधि विधान के साथ की गयी. सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. चारों ओर शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर लोगों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना किये. मालूम हो कि शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं, जहां भक्तों ने पूरे उत्साह व आस्था के साथ पूजा की. इधर, शहर के वार्ड संख्या 13 स्थित बालाजी कॉलोनी में भी मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस आयोजन में अध्यक्ष अमृता सिंह, संचालनकर्ता विनय सिंह के साथ गोलू सिंह, शशिकांत सिंह, गौरव कुमार, नंदन कुमार, कान्हा, छोटू पांडेय व विवेक कुमार का सराहनीय योगदान रहा. इसके अलावा मोहनिया के विभिन्न मोहल्लों व गांवों में भी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गयी. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी और पूरे क्षेत्र में दिन भर भक्तिमय वातावरण बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >