मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में 25 दिन में फिर बदले उपाधीक्षक; डॉ अविनाश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की उम्मीद

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. 25 दिनों के भीतर दूसरी बार उपाधीक्षक बदले जाने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल है. नए उपाधीक्षक डॉ अविनाश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.

kaimur Hospital Administration : मोहनिया शहर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. महज 25 दिनों के भीतर दूसरी बार उपाधीक्षक बदले जाने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई है. अब अस्पताल के नए उपाधीक्षक के रूप में डॉ अविनाश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जानकारी के अनुसार डॉ अविनाश कुमार सिंह का हाल ही में रोहतास जिले के तेलारी अस्पताल से तबादला होकर मोहनिया अस्पताल में पदस्थापन हुआ था. वरीय चिकित्सक होने के कारण उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है.

Kaimur News : सीएस के आदेश पर हुआ बदलाव

शनिवार की शाम सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी आदेश में अनुमंडलीय अस्पताल सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनिया के प्रभार में बदलाव किया गया. आदेश के अनुसार, डॉ अविनाश कुमार सिंह को उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ-साथ निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भी बनाया गया है.

इससे पहले ये सभी दायित्व डॉ प्रेमशंकर सिंह के पास थे. लेकिन नए आदेश के बाद उन्हें इन जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.

Transfer-Posting : वित्तीय और प्रशासनिक जिम्मेदारी भी सौंपी गई

जारी निर्देश में कहा गया है कि बिहार कोषागार संहिता के नियम-84 के तहत डॉ अविनाश कुमार सिंह अस्पताल के सभी मदों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी होंगे. साथ ही उन्हें अस्पताल के समग्र संचालन की जिम्मेदारी भी दी गई है.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे डॉ प्रेमशंकर सिंह से विधिवत प्रभार ग्रहण कर उसकी रिपोर्ट 10 प्रतियों में तैयार कर सिविल सर्जन कार्यालय को भेजें. यह आदेश 11 जुलाई से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है.

Mohania Hospital Deputy Superintendent Change : 25 दिन में दूसरी बार बदले उपाधीक्षक

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जून को डॉ विजय कुमार को हटाकर डॉ प्रेमशंकर सिंह को उपाधीक्षक बनाया गया था. लेकिन वे भी केवल 25 दिनों तक ही इस पद पर रह सके. लगातार हो रहे बदलाव से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

सुधार की जगी उम्मीद

अस्पताल में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव के बीच अब नए उपाधीक्षक डॉ अविनाश कुमार सिंह से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि स्थिर नेतृत्व मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकती हैं.

क्या बोले डॉ प्रेमशंकर सिंह

इस संबंध में डॉ प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें इस बदलाव की सूचना मेल के माध्यम से मिली है. उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने आधिकारिक पत्र नहीं देखा है, लेकिन जानकारी मिली है कि नए उपाधीक्षक के रूप में डॉ अविनाश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है.

मोहनिया अस्पताल में बार-बार हो रहे प्रशासनिक बदलाव से यह स्पष्ट है कि व्यवस्था को सुधारने की कोशिश जारी है. अब देखना होगा कि नए उपाधीक्षक के नेतृत्व में अस्पताल की सेवाओं में कितना सुधार होता है और मरीजों को इसका कितना लाभ मिल पाता है.

Also Read: कैमूर: मोहनिया में बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक, युवाओं को नशे से बचाने की पहल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >