रामगढ़ में छह व मोहनिया विस सीट पर 12 प्रत्याशियों को मिला सिंबल

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) का वितरण कर दिया गया है

मोहनिया शहर. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) का वितरण कर दिया गया है. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में छह उम्मीदवारों को, जबकि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशियों को सिंबल दिया गया. सिंबल वितरण के दौरान कई उम्मीदवार स्वयं उपस्थित हुए, तो कई के प्रस्तावक उनके अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे. चुनाव कार्यालय में पूरे दिन चहल-पहल का माहौल बना रहा. जबकि, कई निर्दलीय उम्मीदवार को घरारी (बेबी वाकर), तो किसी को बांसुरी और किसी को कैरम बोर्ड छाप का सिंबल मिला है. सिंबल मिलते ही प्रत्याशियों ने प्रचार में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जायेगी. चुनावी तारीख नजदीक आने के साथ ही अब प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान को भी तेज करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >