Kaimur News : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाली प्रधानमंत्री की सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कैमूर पहुंचीं उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कनीराम धर्मशाला में भाजपा की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर में लोगों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली.
Also Read : सेवा संकल्प यात्रा का 6 अक्टूबर को कैमूर पहुंचेगा जत्था, श्रेयसी सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी
रक्तदान के साथ आंख और शुगर जांच की व्यवस्था
कनीराम धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान के साथ आंखों और शुगर की जांच की व्यवस्था की गयी थी. शिविर में दर्जनभर युवाओं ने रक्तदान किया. वहीं, कई लोगों की स्थानीय चिकित्सकों द्वारा आंख और शुगर की जांच की गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक परामर्श भी दिया.
Also Read : चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत बिंद, भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे, संतोष खरवार समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचे लोग भी शिविर में उपस्थित थे.
Also Read : कैमूर में शराब की खेप पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार, तीन हिरासत में
