कैमूर में शौच के लिए निकले अधेड़ की नहर में डूबने से मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

भगवानपुर गांव में शौच के लिए गए 55 वर्षीय दुलारचंद डोम का नहर में पैर फिसलने से डूबकर निधन हो गया। गांव में शोक की लहर, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई।

Kaimur News : कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर गांव निवासी 55 वर्षीय दुलारचंद डोम की मंगलवार को नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

शौच के लिए निकले थे घर से

जानकारी के अनुसार, दुलारचंद डोम मंगलवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान नहर के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे. घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

तलाश के दौरान नहर से मिला शव

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान नहर से उनका शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई.

पोस्टमार्टम से किया इनकार

सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजने की तैयारी की. हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.

पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. पूरे गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >