बिजली के तार की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

दुगथुआ बधार में खेत में दवा छिड़काव के दौरान बिजली के तार की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी

चांद. सोमवार को प्रखंड अंतर्गत कुडड़ी पंचायत के दुगथुआ बधार में खेत में दवा छिड़काव के दौरान बिजली के तार की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति की पहचान चंदोस गांव के दलसिंगार उर्फ दल्लू बिंद के पुत्र महातिम बिंद के रूप में की गयी है, उनकी उम्र लगभग 58 वर्ष बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदोस गांव के महातीम बिंद और रामकृत बिंद सलौजा गांव के एक व्यक्ति के खेत में दिन में खाद व दवा का छिड़काव कर रहे थे. इस दौरान महातीम बिंद खेत में गिरा 11 हजार वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. रामकृत बिंद ने बताया कि जब पीछे देखा तो महातीम बिंद नहीं दिखे. जब पीछे ढूंढ़ने लगे तो वह धान के खेत में ही गिरे पड़े थे. दवा छिड़काव का डब्बा नीचे गिरा था और वे उसके ऊपर थे. डब्बे को पकड़कर खींचकर किसी तरह से तार से अलग किया और इसकी सूचना गांव वालों को दी गयी, जहां काफी संख्या में मौके पर लोग मौजूद हुए और महातीम बिंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महातीम बिंद को तीन बेटा राकेश बिंद, दिलीप बिंद और कलिंदर बिंद व तीन बेटियां हैं. महातीम बिंद की मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी कुमारी देवी व बेटों का रो-रो कर बुरा हाल था. कई जगहों पर नीचे लटक रहे बिजली के तार बिजली विभाग की लापरवाही चरम पर है. निजी कंपनी द्वारा जो पोल लगाये जा रहे हैं, वह कुछ दिन में ही लटक जा रहा है. तार भी प्रखंड के कई जगहों पर काफी नीचे लटके हैं. विभाग को बार बार सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. जानकारी के अनुसार, सूचना पर पहुंची चांद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा दिया है. इस दौरान कुड्डी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश बहादुर सिंह बबलू ने कबीर अंत्येष्टि योजना का 3000 रुपये दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने बताया मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ का 20000 रुपये प्रदान किया जायेगा. …..दुगथुआ बधार में खेत में दवा छिड़काव करने के दौरान हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >